फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress paid tribute to Indira Gandhi

Kangra News: कांग्रेस ने किया इंदिरा गांधी को नमन

Tue, 19 Nov 2024 08:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 19 Nov 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Congress paid tribute to Indira Gandhi
पूर्व प्रधानमंत्री ने देश को दिखाई नई राह, देश के विकास में अहम योगदान : हरभजन सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी को जयंती पर पूरे देश और प्रदेश ने नमन किया। इसी कड़ी में धर्मशाला में कांग्रेस ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रण लिया।

ब्लॉक कांग्रेस की ओर से हुए कार्यक्रम में कांग्रेस के हर संगठन से नुमाइंदे पहुंचे। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि देश के विकास में इंदिरा गांधी का अहम योगदान रहा है। उनकी योजनाओं की बदौलत भारत में खुशहाली और समृद्धि का नया दौर शुरू हुआ था। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए योजनाएं शुरू की थी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी साहस, शक्ति, समर्पण और संकल्प की पर्याय रही हैं। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक थीं। उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हर हिमाचलवासी आज उन्हें नमन कर रहा है। इस दौरान कांग्रेस ने संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों को हर नागरिक तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed