फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress has moved forward by respecting every religion: Anand

कांग्रेस हर धर्म का सम्मान कर बढ़ी है आगे : आनंद

Sun, 12 May 2024 04:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Congress has moved forward by respecting every religion: Anand
जनसभा में आनंद शर्मा, आशीष बुटेल व अन्य
पालमपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि यह चुनाव देश और दुनिया का बड़ा चुनाव है। आपको तय करना है कि क्या करना है। यह चुनाव अन्य चुनाव से हट कर थोड़ा अलग है। इस चुनाव पर संयुक्त राष्ट्र और बड़े देशों की निगाह है। भारत की जनता क्या फैसला करती है। देश की सरकार कैसी होगी, इस बड़े चुनाव में बड़ा फैसला होना चाहिए। उन्होंने शनिवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में अपनी जनसभाएं करते हुए कहा कि हालात अच्छे नहीं हैं। इसका फैसला अब चुनाव में जनता को करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की सोच को आगे ले जाते हुए आजादी के संग्राम में और उसके बाद भारत को इकट्ठा किया था। हिंदुस्तान के लोगों को एक किया था। कहा कि भारत की विविधता को जानते हुए देश को एकजुट किया। यह चुनाव दो विचारधाराओं का चुनाव है। हम समावेशी और पूरे भारत के लोगों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। हम हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहते हैं। अलग अलग जातियां हर सूबे की अपनी भाषाएं हैं। सबका सम्मान हो यह कांग्रेस की विचारधारा है लेकिन एक सोच हर पर थोपी जाए, यह गलत है। उससे हिंदुस्तान कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम नहीं (कांग्रेस) नहीं होंगे तो देश खत्म हो जाएगा और धर्म खतरे में पड़ जाएगा। भाजपा को भाषणों से नहीं, बल्कि अब देश की जनता को अपना किए हुए का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर का विकास पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल और आशीष बुटेल की देन है। इससे पहले पालमपुर के विधायक एवं सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि केंद्र में केंद्रीय मंत्री रहते पालमपुर में भारतीय टी-बोर्ड, कांगड़ा में निफ्ट और इंदौरा के कंदरोड़ी में स्टील फैक्ट्री स्थापित करवाई है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, पालमपुर नगर निगम के मेयर गोपाल नाग, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed