{"_id":"69887755112a9ab9a10ff277","slug":"congress-government-is-a-sand-castle-it-can-collapse-any-time-dr-bindal-kangra-news-c-95-1-ssml1021-219617-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत का महल कांग्रेस सरकार, कभी भी हो सकता है ध्वस्त : डॉ. बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत का महल कांग्रेस सरकार, कभी भी हो सकता है ध्वस्त : डॉ. बिंदल
विज्ञापन
धर्मशाला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व अन्य। अमर उजाला
धर्मशाला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धर्मशाला में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार केवल आडंबरों के सहारे चल रही है और विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस झूठ का पुलिंदा और सरकार रेत के महल पर टिकी है, जो किसी भी समय ध्वस्त हो सकता है।
धर्मशाला में प्रेसवार्ता में डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सरकार ने विकास कार्य करने के बजाय केवल संस्थानों की तालाबंदी की है। इससे स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य संस्थान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय निधि पर निर्भरता बढ़ गई है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और केंद्रीय अनुदान से हो रहा है, न कि राज्य सरकार के अपने बजट से। हर गांवों में एक से दो बस रूट बंद कर कर दिए हैं। इससे आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यूपीए के शासनकाल में जहां घोटाले चरम पर थे। पूर्व यूपीए सरकार में 22 लाख करोड़ रुपये के घोटाले सामने आए थे, जिससे उस समय के बजट प्रभावित हुए, जबकि मोदी सरकार ने डिजिटल माध्यम से लाभार्थियों तक राशि पहुंचाने का काम किया है। यूपीए सरकार के समय जो प्रति व्यक्ति आय 80 हजार थी, आज वह बढ़कर 2 लाख से अधिक प्रति व्यक्ति हो गई है।
विज्ञापन
डॉ. बिंदल ने कहा कि यूपीए सरकार के समय हिमाचल को करों के हिस्से के रूप में 12,600 करोड़ मिले, जबकि मोदी सरकार में यह राशि 73,800 करोड़ हो गई। यूपीए सरकार में हिमाचल को 50 हजार करोड़ रुपये का अनुदान मिलता था, जो अब 1 लाख 4 हजार करोड़ हो गया है। इसमें 54000 करोड़ की वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यूपीए सरकार के समय हिमाचल को 1549 करोड़ मिलते थे, जबकि मोदी सरकार में यह राशि 6,895 करोड़ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता प्राप्ति के लिए आडंबर करने वाली कांग्रेस को, प्रदेश की जनता आईना दिखाएगी।