{"_id":"697e0761ad041509d30979b8","slug":"congress-government-betrayed-the-youth-and-the-poor-parmar-kangra-news-c-95-1-ssml1021-218431-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार ने युवाओं और गरीबों के साथ किया विश्वासघात : परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार ने युवाओं और गरीबों के साथ किया विश्वासघात : परमार
Sun, 01 Feb 2026 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
धीरा (कांगड़ा)। सुलह के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं और गरीबों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। सुलह विधानसभा क्षेत्र के धीरा, चंबी और पनापर में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए किए गए बड़े-बड़े वादे अब खोखले साबित हो रहे हैं।
परमार ने राज्य चयन आयोग द्वारा अंग्रेजी और गणित के पदों के लिए जारी हालिया विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार युवाओं को पक्की नौकरी के बजाय अस्थायी जीवन की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा 312-312 पदों के विज्ञापन में एक भी पद नियमित नहीं है। केवल 10 माह की नियुक्ति और 30 हजार रुपये मानदेय युवाओं के साथ मजाक है। पेशेवर शिक्षक जैसी संज्ञाएं देकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 58 वर्ष तक पक्की नौकरी का वादा करने वाली कांग्रेस अब युवाओं के भविष्य से छल कर रही है। विधायक परमार ने जी राम जी योजना को गरीबों की जीवनरेखा बताया और मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना के नाम पर दिए जा रहे धरने को राजनीतिक स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार धरना देकर अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। जनता कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।