फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress-BJP councilors will face to face on property tax in merge area

मर्ज एरिया में प्रोपर्टी टैक्स को लेकर आमने सामने होंगे कांग्रेस-भाजपा पार्षद

Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress-BJP councilors will face to face on property tax in merge area
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के मर्ज एरिया में प्रॉपर्टी टैक्स लगाने के लिए इस बार होने वाले निगम के जरनल हाउस में कांग्रेस-भाजपा के समर्थित पार्षद आमने-सामने आने की तैयारी में हैं। नगर निगम की ओर से मासिक जरनल हाउस का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। पुख्ता सूत्रों की मानें तो बैठक में मर्ज एरिया में टैक्स लगाने को लेकर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। ऐसे में सत्तासीन भाजपा और कांग्रेस पार्षदों में इस मुद्दे पर कड़ी तकरार हो सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के मर्ज एरिया में टैक्स लगाने के लिए निगम की ओर से सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। वहीं, शहरी निकाय की ओर से आम लोगों की निविदाओं की जांच के बाद निगम की ओर से मर्ज एरिया के लोगों के ऊपर टैक्स का बोझ डाल दिया जाएगा। हालांकि नगर निगम धर्मशाला के पूर्व महापौर सहित कांग्रेस समर्थित पार्षद पहले से ही मर्ज एरिया में प्रॉपर्टी टैक्स लगाने का विरोध करते आ रहे हैं। कांग्रेस समर्थित पार्षदों का कहना है कि मर्ज एरिया में निगम सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में मर्ज एरिया के लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना पर होगी चर्चा
लगभग एक साल से बंद पड़े मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना के कार्यों को शुरू करने को लेकर भी सदन में अहम फैसला लिया जा सकता है। वहीं, शहर में बेसहारा पशुओं का काफी आतंक देखने को मिल रहा है। बीते दिनों पशुओं के हमले में निगम की एक महिला पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उसके बाद भी पशुओं के आतंक से पार पाने में निगम अब तक विफल रहा है। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में गहमागहमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्ज एरिया में टैक्स का करेंगे विरोध: जग्गी
मर्ज एरिया में अभी भी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में मर्ज क्षेत्रों में टैक्स लगाने का विरोध किया जाएगा। वहीं, हाउस में सीवरेज व्यवस्था, पानी की समस्या, मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना के तहत बंद पड़े कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। - देवेंद्र जग्गी, पूर्व

महापौर, नगर निगम धर्मशाला
सदन में की जाएगी सार्थक चर्चा : नैहरिया
सदन की गरिमा को समझते हुए सार्थक चर्चा की जाएगी। नगर निगम के हाउस में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने को लेकर निगम के अन्य गंभीर मुद्दों पर सभी सदस्यों के साथ संवाद किया जाएगा। - ओंकार नैहरिया, महापौर, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed