फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Condition of doctors' quarters at Dharamshala Hospital to improve.

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल के डॉक्टरों के क्वार्टरों की सुधरेगी दशा

Sat, 05 Sep 2026 01:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Condition of doctors' quarters at Dharamshala Hospital to improve.
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला परिसर में स्थित चिकित्सकों के छह क्वार्टरों की जल्द दशा सुधरेगी। लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहे इन क्वार्टरों के जीर्णोद्धार के लिए स्वास्थ्य निदेशालय से करीब छह लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। बरसात का मौसम समाप्त होते ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा जिससे यहां रह रहे डॉक्टरों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में डॉक्टरों की रिहाइश के लिए बने क्वार्टर काफी पुराने हो चुके हैं। समय बीतने के साथ इनमें सीलन सहित कई तरह की टूट-फूट की समस्याएं आ रही थीं।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराधा शर्मा ने कहा कि क्वार्टरों की मरम्मत के लिए बजट प्राप्त हो चुका है। बरसात का दौर थमते ही लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इससे आवासीय परिसरों में लंबे समय से लंबित मरम्मत की जरूरत पूरी होगी और चिकित्सकों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed