फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Complete the inspection of all polling stations by 31st: SDM

सभी मतदान केंद्रों का 31 तक पूरा करें निरीक्षण : एसडीएम

Sun, 20 Jul 2025 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Jul 2025 07:58 AM IST
विज्ञापन
Complete the inspection of all polling stations by 31st: SDM
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ के सभी 105 मतदान केंद्रों का 31 जुलाई तक निरीक्षण पूरा किया जाए। यह निर्देश निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना) संकल्प गौतम ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय में सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी मतदाता को असुविधा न हो।संकल्प गौतम ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं और आसान पहुंच जरूरी हैं। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय, भवन की स्थिति और दिव्यांगजन व वृद्धों के लिए रैंप की व्यवस्था की विशेष जांच की जाएगी। जहां सुविधाएं अधूरी होंगी, वहां संबंधित विभागों से तुरंत सुधार कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें। निरीक्षण की प्रगति की आगामी दिनों में समीक्षा की जाएगी। बैठक में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अजय सूद, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज मनहास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed