{"_id":"69fe2ed1da7d638dd408a1a4","slug":"complaint-on-child-helpline-after-dispute-with-friend-kangra-news-c-95-1-ssml1021-233810-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दोस्त से विवाद के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन पर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दोस्त से विवाद के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन पर की शिकायत
Sun, 10 May 2026 12:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 10 May 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। थाना पंचरुखी के तहत एक नाबालिग ने दोस्त के खिलाफ चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है। नाबालिग ने पुलिस के समक्ष बयान देकर शिकायत वापस ले ली और किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सूचना थाना पंचरुखी को प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया कि पालमपुर अस्पताल में एक नाबालिग दोस्त के साथ आई थी जहां दोनों के बीच विवाद हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नाबालिग पिता और भाई के साथ मौजूद थी। बाद में सभी को थाना पंचरुखी लाया गया जहां नाबालिग की मां भी पहुंच गई। महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में युवती ने बयान दर्ज किए। नाबालिग के अनुसार वह इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पालमपुर गई थी और उसने दोस्त को भी वहां बुलाया था। अस्पताल में कहासुनी के बाद दोस्त ने उसके साथ गाली-गलौज किया। इससे नाराज होकर उसने गुस्से में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत कर दी। नाबालिग ने बताया कि उसने बाद में स्वयं हेल्पलाइन पर दोबारा संपर्क कर शिकायत बंद करवा दी है। उसने स्पष्ट किया कि वह गर्भवती नहीं है। नाबालिग के माता-पिता ने भी बेटी के बयान की पुष्टि की और मामले में कानूनी कार्रवाई न करवाने की बात कही। वहीं, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि नाबालिग के दोस्त को थाना बुलाकर गाली-गलौज के संबंध में पूछताछ की गई है। पूछताछ के बाद नाबालिग और उसके परिजनों को घर भेज दिया।