फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Complaint about tampering in revenue records on CM helpline

Kangra News: सीएम हेल्पलाइन पर की राजस्व रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की शिकायत

Sat, 15 Feb 2025 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Feb 2025 07:33 AM IST
विज्ञापन
Complaint about tampering in revenue records on CM helpline
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां तहसील के पटवार सर्कल कटोरा-दो में महाल घाड़ की भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर दर्ज की गई है। बरियाल निवासी गोरख चंद ने आरोप लगाया कि खाता नंबर 93 की खतौनी (नं. 341-345) में असली मालिक के साथ किसी और का नाम जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गोरख चंद ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत 2002-2003 की जमाबंदी का रिकॉर्ड मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शिकायत के बाद जिला राजस्व अधिकारी ने जांच में छेड़छाड़ से इनकार करते हुए बताया कि भूमि पौंग बांध अधिग्रहण में शामिल है। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया कि यदि भूमि अधिकृत है तो उसकी खरीद-फरोख्त और विभाजन आदेश कैसे जारी हुए।
विज्ञापन

उधर, जिला कांगड़ा के जिलाधीश बैरवा ने बताया कि गोरख चंद पुत्र महलू राम निवासी बरियाल की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायत मिली है। जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय को प्रार्थी का पक्ष सुनने के उपरांत नियमानुसार छानबीन करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed