फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   compitition

प्रतिभा मेहंदी और नेल आर्ट में नैंसी छाई

Fri, 06 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Fri, 06 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। साई विश्वविद्यालय पढियारखर (पालमपुर) में सांस्कृतिक एवं तकनीकी कार्यक्रम सृजन-2015 का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। टेक्निकल इवेंट्स के तहत फेस पेंटिंग, क्विज, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, मेहंदी, नेल आर्ट, बेस्ट ऑफ बेस्ट जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह में विवि के कुलपति डा. नरेश नागपाल मुख्य अतिथि व स्वतंत्र कुमार मुरगई विशेष अतिथि रहे। विवि के उप कुलपति डा. आरके सेठ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में वार ऑफ कोड में एमटेक (सीएससी) की कतिता ने पहला, टाइपिंग ट्यूटर में एमएससी गणित की बंदना ने पहला, नेल आर्ट में नैंसी ने पहला, पोस्टर मेकिंग में अरुण कुमार और पेंटिंग में किरण कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। टैटू मेकिंग में पारूल परमार और कनू प्रिया ने पहला, मेहंदी में कुमारी प्रतिभा ने पहला और पूजा ने दूसरा, रंगोली में एमएससी ग्रुप छह ने पहला और कुमारी शिवानी पंडित ने दूसरा स्थान हासिल किया। जनरल क्विज में टीम-7 के विशाल, निशा व अंकुश ने पहला तथा डिबेट में राहुल बीटेक सिविल ने पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


विवि के छात्र गायक कुमार साहिल ने गानों से समारोह में मौजूद लोगों और छात्रों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कुलपति डॉ. नरेश नागपाल ने विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह दिए तथा अन्य छात्रों को भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कुल सचिव एएन गुप्ता, डीन शैक्षणिक डा. केसी कपूर, सभी विभागाध्यक्ष, इंद्रपाल सिंह व प्राध्यापक वर्ग मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed