फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Company to give Rs 1.55 lakh to consumer in case of phone malfunction

Kangra News: फोन में खराबी आने पर उपभोक्ता को 1.55 लाख दे कंपनी

Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Company to give Rs 1.55 lakh to consumer in case of phone malfunction
उपभोक्ता को नौ फीसदी ब्याज के साथ लौटानी होगी राशि
विज्ञापन

उपभोक्ता आयोग ने शिकायत काे मंजूर करते हुए सुनाया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य आरती सूद और नारायण ठाकुर की अदालत ने सैमसंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा को नौ फीसदी ब्याज के साथ शिकायतकर्ता को 1.55 लाख रुपये लौटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जुर्माना और अदालती खर्च के रूप में 27,500 रुपये देने के भी निर्देश दिए हैं। पंकज कुमार पुत्र तिलक राज निवासी राजा का तालाब ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने मोबाइल जोन धमेटा चौक जसूर से 26 अप्रैल 2023 को सैमसंग-जेड फोल्ड फोर मोबाइल फोन 1.55 लाख रुपये में खरीदा था। शुरुआती चार माह तक तो मोबाइल ठीक चलता रहा, लेकिन इसके बाद मोबाइल को मोड़ने और खोलने का आंतरिक डिसप्ले क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते उपभोक्ता ने इस संदर्भ में पहले मोबाइल जोन धमेटा चौक और बाद में पंजाब के पठानकोट स्थित सर्विस सेंटर में संपर्क किया लेकिन मोबाइल फोन ठीक नहीं हुआ। उसमें वही दिक्कत रही, जो पहले थी। इसके बाद उन्होंने कंपनी से मोबाइल फोन को बदलने का आग्रह किया, जिसे संबंधित कंपनी ने नकार दिया। इसके बाद थकहार कर शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed