{"_id":"61fc15548a01c100543b9bb5","slug":"cm-took-a-jibe-at-mankotia-s-credibility-kangra-news-sml398520088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने मनकोटिया की क्रेडिबिलिटी पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने मनकोटिया की क्रेडिबिलिटी पर कसा तंज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला पहुंचकर पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया पर तंज कसा। प्रेस से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि मनकोटिया की क्रेडिबिलिटी के बारे में पूरा हिमाचल जानता है।
उनके बारे में उन्हें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में भाजपा मंडल शाहपुर, इंदौरा और चंबा जिला के भटियात के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंडल मिलन कार्यक्रम में चर्चा की। सीएम ने कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए और पार्टी के विकासात्मक कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से प्रसार सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया ताकि लोग राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के सभी 68 मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनेंगे। यह बहुत जरूरी है कि कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनी जाए। मुख्यमंत्री का काफिला हमीरपुर से सड़क से ही धर्मशाला तक पहुंचा। खराब मौसम के कारण सीएम का हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक भाटियात विक्रम जरयाल, प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर और त्रिलोक जमवाल तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद थे।