फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CM Sukhu will inaugurate and lay the foundation stones for development projects worth crores in Dadasiba today.

Kangra News: सीएम सुक्खू आज डाडासीबा में, करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे

Sat, 29 Aug 2026 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Aug 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
CM Sukhu will inaugurate and lay the foundation stones for development projects worth crores in Dadasiba today.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडासीबा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र को विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की सौगात देंगे। साथ ही वह मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि वितरण एवं मछुआरा सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को क्षेत्र में विकास कार्यों और विशेषकर मछुआरा समुदाय के कल्याण की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा राजनीतिक व विकासात्मक रूप से भी यह दौरा चर्चा में है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस प्रवास के दौरान क्षेत्र के लिए कई नई घोषणाएं भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 9:40 बजे शिमला के ओक ओवर से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। 10:10 बजे जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे और 10:45 बजे बढलठोर मैदान पर पहुंचेगे। यहां से सड़क मार्ग से सीएम 11:05 बजे डाडासीबा मैदान में पहुंचेंगे, जहां वह विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ मछुआरा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 1:30 बजे वह वन विश्राम गृह डाडासीबा में दोपहर का भोजन करेंगे और 3:05 बजे से डाडासीबा विश्राम गृह से बढलठोर मैदान के लिए प्रस्थान कर 3:25 बजे हेलिकॉप्टर से हमीरपुर के गौना हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed