{"_id":"65ee1e30f55409bf4908a6b4","slug":"cm-sukhu-will-give-a-gift-of-rs-143-crore-to-indora-kangra-news-c-95-1-ssml1022-128257-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीएम सुक्खू इंदौरा को देंगे 143 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीएम सुक्खू इंदौरा को देंगे 143 करोड़ की सौगात
Mon, 11 Mar 2024 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को 143 करोड़ की करीब 14 विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार 10:45 बजे इंदौरा के ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से सुबह 10:50 बजे पर राजकीय डिग्री कॉलेज ग्राउंड में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत स्थानीय डिग्री काॅलेज के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे और 12:30 बजे चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री के इंदौरा दौरे के दौरान आईटीआई भवन गंगथ का उद्घाटन कर बच्चों को समर्पित करेंगे। यह भवन 536.17 लाख की लागत राशि से बनकर तैयार हुआ है। इसके साथ तारा खड्ड पर बने पुल जो कि 324.86 लाख की लागत से बना है उसका भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा घंडरां से रैहन रोड 2743.94 लाख, बाई इंदौरिया से मंड मियानी रोड 2301.81 लाख, मंदोली से टप्पा पलाह घाट 1204.13 लाख, गंगथ से घेटा रोड 897.65 लाख, मकरोली चंगराडा रोड 1251.99 , इंदौरा से काठगढ़ रोड 1257.65, बलीर से डैंकवां रोड 635.28 लाख सड़क का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही गंगथ बली में और बडूखर में उठाऊ पेयजल योजना का भी शिलान्यास करेंगे जो कि 546.96 लाख की लागत से बनकर तैयार होंगे। वहीं, मंड क्षेत्र में छह और इंदौरा में 19 ट्यूबबेलों का शिलान्यास किया जाएगा जो कि लगभग 1976 लाख से बनकर तैयार होंगे। जबकि सूरजपुर खड्ड में बाढ़ नियंत्रण कार्य का भी 563.61 रुपये की लागत से शिलान्यास किया जाएगा।