{"_id":"67b4cbbfa3ff8671a60b345d","slug":"climbed-on-roof-to-see-tanks-fell-to-death-kangra-news-c-95-1-kng1004-165912-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: छत पर टंकियां देखने चढ़ा, गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: छत पर टंकियां देखने चढ़ा, गिरकर मौत
Tue, 18 Feb 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के सपड़ी के पास सोमवार को नाली में मिले होटल संचालक के शव को पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक राकेश कुमार निवासी छत्राल, फतेहपुर बाथरूम में नहाने के लिए पानी न आने के चलते टंकियों की जांच के लिए छत पर चढ़ा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह करीब 30 फुट नीचे नाली में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि राकेश कुमार ने करीब चार महीने पहले ही ज्वालामुखी सपड़ी स्थित एक होटल को लीज पर लिया था और उसका संचालन कर रहा था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरने से पहले उसने अपने आप को बचाने की कोशिश की थी, जिसका अंदेशा टूटी हुई पाइपों और खुली खिड़कियों से लगाया जा रहा है। मृतक के कपड़ों और बाथरूम में मिले सबूतों से यह भी स्पष्ट होता है कि वह नहाने की तैयारी में था।
डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।