{"_id":"68d45b22fcced6ccab0d7b61","slug":"cleanliness-workers-should-get-better-facilities-commission-kangra-news-c-95-1-kng1002-197564-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों को मिलें बेहतर सुविधाएं : आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों को मिलें बेहतर सुविधाएं : आयोग
विज्ञापन
धर्मशाला। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों विजय डोगरा और एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने नगर निगम के कार्यालय में सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निदान के लिए चलाए गए विभिन्न प्रकल्पों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। कोविड के दौरान तत्परता के साथ सराहनीय सेवाएं दीं। प्रत्येक विभाग विशेषकर नगर निकायों को सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं देने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने नगर निकायों के अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें छह माह में कम से कम एक बार मेडिकल चेक अप करवाने, सभी कर्मचारियों के आईडी कार्ड बनाने, मौसम के अनुसार उनको यूनिफार्म, रेन कोट आदि उपलब्ध करवाने को कहा। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को कार्य स्थल पर चेंजिंग रूम निर्मित करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
वहीं, सभी सफाई कर्मचारियों को माह के पहले दिन ही वेतन देने और उनके पीएफ एकाउंट खुलवाने आदि के लिए भी अधिकारियों को स्वयं माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई कर्मचारियों की आवासीय बस्तियों के आसपास सामुदायिक भवन और लाइब्रेरी आदि की सुविधा प्रदान करने के लिए भी उचित कदम उठाने के लिए कहा। नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने सफाई कर्मचारियों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्याओं के त्वरित निदान को लेकर उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया।