{"_id":"69c12056d52b5a1e42040d40","slug":"cleanliness-will-be-maintained-at-the-devta-fair-kangra-news-c-90-1-ssml1045-190111-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देवता मेले में चकाचक रहेगी सफाई व्यव्स्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देवता मेले में चकाचक रहेगी सफाई व्यव्स्था
विज्ञापन
नप के 38 सफाई कर्मचारियों को सौंपा जिम्मा
24 घंटे होगी स्वच्छ पानी की आपूर्ति
जोगिंद्रनगर में मेले की तैयारियां जोरों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पांच दिवसीय जोगिंद्रनगर राज्य स्तरीय देवता मेले में स्वच्छता को शीर्ष पर रखने के लिए रात को भी सफाई अभियान जारी रहेगा। नगर परिषद के 38 सफाई कर्मचारियों को मेले की स्वच्छता का जिम्मा प्रशासन ने सौंपा है। पहली से पांच अप्रैल तक सजने वाले देवता मेले में चार सौ से अधिक दुकानाें के सजने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मेला प्रशासन ने नगर परिषद के साथ हाल ही में बैठक में यह निर्णय लिया है।
मेला मैदान को साफ-सुथरा रखने के लिए 38 सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मेले में शिरकत करने वाले सैकड़ों मेहमानों के लिए शौचालयों की सुविधा में भी विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। शहरी क्षेत्र के पांच सार्वजनिक शौचालय देर रात तक खुले रहेंगे। यहां पर पानी की आपूर्ति भी पर्याप्त रहेगी। वहीं, पेयजल आपूर्ति की बात करें तो इसकी भी निर्बाध आपूर्ति 24 घंटे जारी रहेगी। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।