फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cleaning of debris accumulated on Chakki Bridge started

Kangra News: चक्की पुल पर जमा मलबे की सफाई शुरू

Fri, 08 May 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 08 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of debris accumulated on Chakki Bridge started
चक्की पुल पर फोरलेन निर्माण कम्पनी द्वारा हटाई जा रही मिट्टी फोटो स्त्रोत;जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसूर (कांगड़ा)। पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण चक्की पुल पर करीब छह महीनों से जमा मिट्टी और रेत को हटाने का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। इस समस्या को लेकर लंबे समय से स्थानीय पंचायतों, समाजसेवी संगठनों और क्षेत्रवासियों की ओर से प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

मानव अधिकार संघ के सहनिदेशक राजेश पठानिया ने बताया कि इस सप्ताह पुल से काफी मात्रा में मिट्टी और रेत हटाई गई है। हालांकि अब भी पुल पर काफी मलबा है। आवाजाही के दौरान उड़ने वाली धूल और रेत दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी। उन्होंने सफाई कार्य के लिए नूरपुर के एसडीएम अरुण शर्मा का आभार व्यक्त किया। मांग की कि शेष मलबे को भी जल्द हटाया जाए। उधर, एसडीएम अरुण शर्मा ने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। अंतरराज्यीय पुल से पूरा मलबा हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed