{"_id":"6ac10d940ca87900da0236dd","slug":"clash-between-a-local-resident-and-tourists-in-dharamshala-kangra-news-c-95-1-kng1004-259423-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धौलाधार होटल की पार्किंग में स्थानीय व्यक्ति और पर्यटकों में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धौलाधार होटल की पार्किंग में स्थानीय व्यक्ति और पर्यटकों में चले लात-घूंसे
Sun, 04 Oct 2026 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। कोतवाली बाजार स्थित धौलाधार होटल की पार्किंग में शनिवार को एक स्थानीय व्यक्ति और पर्यटकों के बीच झड़प हो गई। सड़क पर शुरू हुई कहासुनी के बाद पार्किंग में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और पुलिस को सूचित किया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के चलते कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी और दिल्ली से आए पर्यटकों के बीच पहले सड़क पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद जब स्थानीय व्यक्ति धौलाधार होटल की पार्किंग में पहुंचा तो पर्यटक भी वहां पहुंच गए और दोबारा विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान एक पर्यटक द्वारा हाथ उठाने पर मामला मारपीट में बदल गया।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से सुलह हो गई है, जिसके चलते पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।