फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Claims amount to nothing; stray animals have made life miserable.

Kangra News: दावे हवा, लावारिस पशुओं ने किया नाक में दम

Tue, 25 Aug 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 25 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Claims amount to nothing; stray animals have made life miserable.
लंबागांव में रात को सड़क पर घूमते बेसहारा गौवंश। संवाद
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव में लावारिस पशुओं, विशेषकर गोवंश की लगातार बढ़ती संख्या से किसान और जनता बेहद परेशान है। लंबे समय से चली आ रही इस गंभीर समस्या का आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। राजनीतिक दल चुनावों के समय लावारिस पशुओं की समस्या खत्म करने के बड़े-बड़े दावे तो करते हैं लेकिन धरातल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी का खामियाजा क्षेत्र के किसानों को अपनी उपजाऊ जमीन और फसलों के भारी नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। कभी सोना उगलने वाली हजारों कनाल कृषि भूमि अब लावारिस पशुओं के डर से बंजर में तब्दील हो चुकी है। लावारिस गोवंश ने सड़कों पर भी आवाजाही मुश्किल कर दी है। क्षेत्र के लोगों और बुद्धिजीवी वर्ग ने सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन

------------
लावारिस पशुओं ने खेती करना मुश्किल कर दिया है। किसान महीनों मेहनत करता है लेकिन पशुओं का झुंड कुछ ही समय में फसल नष्ट कर देता है। हालात यह हैं कि लोगों ने खेती करना ही छोड़ दिया है। -रविकांत शर्मा, उपप्रधान, सोल बनेहड़ पंचायत
विज्ञापन

लावारिस गोवंश अब केवल खेतों की समस्या नहीं है। यह सड़क सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। रात के समय सड़कों पर बैठे पशुओं के कारण वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। -युद्धवीर नरियाल, पंचायत प्रधान, लंबागांव
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में एक गोसदन बनाया गया है लेकिन समस्या फिर भी जस की तस है। सरकार को गोसदनों की क्षमता बढ़ाने, उनके रखरखाव की व्यवस्था करने और खुले में पशु छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। -शिव कुमार चौधरी, उपप्रधान, तलवाड़

लंबागांव में रात को सड़क पर घूमते बेसहारा गौवंश। संवाद

लंबागांव में रात को सड़क पर घूमते बेसहारा गौवंश। संवाद

लंबागांव में रात को सड़क पर घूमते बेसहारा गौवंश। संवाद

लंबागांव में रात को सड़क पर घूमते बेसहारा गौवंश। संवाद

लंबागांव में रात को सड़क पर घूमते बेसहारा गौवंश। संवाद

लंबागांव में रात को सड़क पर घूमते बेसहारा गौवंश। संवाद

लंबागांव में रात को सड़क पर घूमते बेसहारा गौवंश। संवाद

लंबागांव में रात को सड़क पर घूमते बेसहारा गौवंश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed