फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chitta and cash recovered from house in Gagwal

Kangra News: गगवाल में घर से चिट्टा और नकदी बरामद

Sun, 07 Dec 2025 01:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chitta and cash recovered from house in Gagwal
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने शुक्रवार देर रात मिलवां क्षेत्र में एक घर में दबिश देकर चिट्टा (हेरोइन) और नकदी बरामद की है। टीम ने गांव गगवाल में एनडीपीएस वारंट के तहत घर में दबिश दी। यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस को अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक नशा तस्कर के वहां छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने राकेश कुमार उर्फ मुन्ना निवासी गांव डीडा सैंसियां, तहसील दीनानगर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के वर्तमान निवास गांव गगवाल, तहसील इंदौरा में छापा मारा। इस मौके पर आरोपी के घर से 62.66 ग्राम चिट्टा और 50,000 रुपये नकद (ड्रग मनी) बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से बरामद नशीला पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पंजाब में भी विभिन्न मामले दर्ज हैं। इसको लेकर पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed