फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chief Minister will visit Noorpur today, will give many gifts to the area

Kangra News: मुख्यमंत्री आज आज नूरपुर के दौरे पर, क्षेत्र को देंगे कई सौगातें

Sun, 19 Jan 2025 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Jan 2025 07:17 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will visit Noorpur today, will give many gifts to the area
30.52 करोड़ की सात विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 19 जनवरी को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र को कई सौगातें देकर यहां विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री नूरपुर में 30 करोड़ 52 लाख 85 हजार 600 रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास इस दौरान करेंगे।

इसमें 13 करोड़ 7 लाख 66 हजार रुपये की योजनाओं के लोकार्पण और 17 करोड़ 78 लाख 19 हजार रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री 7 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बने दरड़ नाला-डमोह संपर्क मार्ग का दो पुलों, 2 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बने जिला फोरेंसिक यूनिट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 2 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित खज्जियां हार लिंक रोड, 36 लाख 66 हजार रुपये से बने विद्युत विभाग के उपमंडलीय भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री नूरपुर के जाच्छ में 13 करोड़ 91 लाख 36 हजार रुपये की लागत से बनने वाले एसपी कार्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास , कंडवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवन और 86 लाख 83 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले गरेली खड्ड पुल की आधारशिला रख भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जाच्छ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed