{"_id":"6834c75253c11cae7d072cf5","slug":"chief-minister-sukhu-will-come-to-dehra-on-3-and-4-june-kangra-news-c-95-1-ssml1008-178710-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मुख्यमंत्री सुक्खू 3 और 4 जून आएंगे देहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मुख्यमंत्री सुक्खू 3 और 4 जून आएंगे देहरा
Tue, 27 May 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 27 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 3 और 4 जून को देहरा विधानसभा का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री देहरा में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने दी। विधायक सोमवार को लोक निर्माण विभाग देहरा के विश्राम गृह में विभाग की जेसीबी और टिपर को हरी झंडी देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि देहरा में लोक निर्माण विभाग के पास मशीनरी की कमी थी। अब विभागगाके जेसीबी मशीन और टिपर मुहैया करवा दिया है। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान ढलियारा काॅलेज के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन, ढलियारा में डे बोर्डिंग स्कूल, सीसीयू का शिलान्यास, पुलिस लाइन और सर्किट हाउस देहरा सहित विभिन्न भवनों और योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।