फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chief Minister Sukhu has insulted Virbhadra's ideals: Bikram

मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया वीरभद्र के आदर्शों का अपमान : बिक्रम

Tue, 14 Oct 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 14 Oct 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Sukhu has insulted Virbhadra's ideals: Bikram
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि देने वाले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ही उनके आदर्शों का अपमान किया है। सीएम ने मंच से कहा कि वीरभद्र सिंह ने एक-एक बच्चे के लिए स्कूल खोला। वास्तव सच्चाई यह है कि सुक्खू सरकार ने वीरभद्र सिंह के सिद्धांतों के विरुद्ध लगभग 1500 शिक्षा संस्थान डिनोटीफाई और बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जारी प्रेस बयान में बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह शिक्षा को समाज सेवा मानते थे। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में स्कूल खोलकर हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाई। आज सुक्खू सरकार ने उन्हीं स्कूलों को चुन-चुन कर बंद किया है, जिससे छोटे बच्चे 5 से 7 किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर हैं। यह वीरभद्र सिंह के आदर्शों, सोच और कार्यशैली का खुला अपमान है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि जिस प्रतिमा का अनावरण किया गया, उसकी स्थापना में दो साल की देरी के लिए कांग्रेस की अंदरूनी कलह जिम्मेदार रही। इसके लिए वीरभद्र सिंह के पुत्र मंत्री विक्रमादित्य सिंह को इस्तीफा तक देना पड़ा था। बिक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का भाषण श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि राजनीतिक मजबूरी और कुर्सी बचाने का दिखावा भर था। यह कांग्रेस सरकार के दोहरे चरित्र का जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुक्खू के भाषणों में वीरभद्र सिंह हैं, लेकिन उनकी नीतियों और शासन में उनके आदर्शों का कोई अंश नहीं बचा। हिमाचल की जनता अब पूरी तरह समझ चुकी है कि सुक्खू सरकार श्रद्धांजलि के मंच से आदर्शों की हत्या कर रही है। वीरभद्र सिंह ने जहां एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोला, वहीं सुक्खू ने शिक्षा के द्वार ही बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed