फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chief Justice of High Court will lay the foundation stone of Judicial Court Complex in Dehr

Kangra News: देहरा में ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखेंगे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Sat, 11 May 2024 11:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 May 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
Chief Justice of High Court will lay the foundation stone of Judicial Court Complex in Dehr
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में बनने जा रहे ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स का नींव पत्थर हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस रामचंद्र राव शनिवार को रखेंगे। इस अवसर पर उनके साथ हाईकोर्ट के जज जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस रामचंद्र राव शनिवार को सुबह करीब 10 बजे पहुंचेंगे। जहां पर जिला एवं सेशन जज उनका स्वागत करेंगे। एचआरटीसी वर्कशॉप देहरा के निकट करोड़ों रुपये की लागत से ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स बनने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया करीब पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देहरा शहर के बीचों बीच स्थित ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स का भवन कामकाज की दृष्टि से कम पड़ रहा था। इसके बाद ज्यूडिशियल अधिकारियों को नए भवन की जरूरत महसूस हुई। तमाम औपचारिकताओं के बाद एचआरटीसी वर्कशॉप के निकट सरकार ने नए ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स के लिए भूमि दी। सरकार की ओर से बजट का प्रावधान होते ही लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए निर्माण के लिए कसरत शुरू कर दी है। नए ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण के लिए करीब 8.11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नए ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स में तीन कोर्ट हाल होंगे। इसमें एक एडीजे और दो हाल सिविल जज कोर्ट का निर्माण होगा। बताया जा रहा है कि भविष्य में यहां पर न्यायिक आवास भी बनाए जाएंगे। उधर, बार एसोसिएशन देहरा के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि शनिवार को ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स का नींव पत्थर हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस रामचंद्र राव रखेंगे। इस अवसर पर उनके साथ हाईकोर्ट के जज जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed