{"_id":"67acb878d4befc4edd031eed","slug":"chhoti-manjhi-kuhal-will-be-reinstated-soon-dc-kangra-news-c-95-1-kng1002-165179-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी मांझी कूहल को जल्द करवाएंगे बहाल : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी मांझी कूहल को जल्द करवाएंगे बहाल : डीसी
Thu, 13 Feb 2025 08:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:32 AM IST
विज्ञापन
ढगवार में मिल्क प्लांट के काम के चलते बंद हुई कूहल। -स्रोतः जागरूक पाठक
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के अंतर्गत ढगवार गांव में मिल्क प्लांट के काम के चलते मांझी खड्ड से निकलने वाली कूहल पूरी तरह से टूट गई है। मिल्क प्लांट के निर्माण कार्य के चलते मशीनों से मलबा कूहल में डाल दिया गया है।
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बुधवार को क्षेत्र के हजारों किसानों को आश्वस्त किया कि इस कूहल को जल्द बहाल किया जाएगा। किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जल्द कूहल का काम करवाया जाएगा। मिल्क प्लांट के निकट मांझी खड्ड से छोटी मांझी कूहल निकलती है।
यह कूहल इच्छी, बगली, घणा, कंदरेहड़, पटौला, जमानाबाद आदि क्षेत्रों की करीब 25 हजार कनाल भूमि को सिंचिंत करने के अलावा घुरलू नाला और उसकी कूहलों को भी रिचार्ज करती है। इस बारे में कोहली पोरखी राम ने बताया कि कूहल का 20 मीटर हिस्सा बड़े-बड़े पत्थरों से भर गया है। इन दिनों वैसे ही खड्ड में पानी कम है। किसी तरह से दर्जनों गांवों तक पानी पहुंचाया जा रहा था लेकिन मिल्क प्लांट के काम के कारण इसका एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है।
विज्ञापन
किसानों उधम सिंह, पुरुषोत्तम, देशराज, रघुबीर सिंह, वीर सिंह, रोशन लाल, कर्म चंद, बलवीर सैणी, केवल कृष्ण ने कहा कि कूहल टूट जाने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। खेतों में फसलों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।