{"_id":"68015229e4252968120c34f5","slug":"chhayal-singh-and-renu-sharma-first-in-100-meter-race-kangra-news-c-95-1-ssml1021-173695-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: छयाल सिंह और रेनू शर्मा 100 मीटर दौड़ में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: छयाल सिंह और रेनू शर्मा 100 मीटर दौड़ में प्रथम
Fri, 18 Apr 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय की एथलेटिक मीट में 100 मीटर द
धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय की सत्र 2024-25 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को प्राचार्य प्रो. आरती वर्मा की अध्यक्षता में सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में हुई। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के विवेकानंद, रविंद्रनाथ टैगोर, महात्मा गांधी और अब्दुल कलाम सदनों ने मुख्यातिथि के सम्मान में मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस अवसर पर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में छयाल सिंह, सूरज ठाकुर द्वितीय और नरेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में रेनू शर्मा प्रथम, डिंपल द्वितीय और अनीता तीसरे स्थान पर रहीं।
200 मीटर दौड़ में पुरुषों में छयाल सिंह, रविंद्र राणा और प्रवीन सिंह, जबकि महिला वर्ग में शिखा देवी, सोनिया और शिवानी ने पहले तीन स्थान हासिल किए। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में पुरुषों में साहिल, प्रवीण शर्मा और मुकेश, जबकि महिला वर्ग में शिखा, अनीता और भारती, शाटफुट में रोहित ठाकुर, लीला सिंह, प्रवीण शर्मा और महिला वर्ग में पल्लवी प्रथम, वंदना द्वितीय और दीक्षिता नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं, 400 मीटर पुरुष वर्ग की रिले दौड़ में प्रथम अब्दुल कलाम, द्वितीय रविंद्र नाथ टैगोर तथा तृतीय महात्मा गांधी, जबकि महिला वर्ग में प्रथम रविंद्रनाथ टैगोर, द्वितीय अब्दुल कलाम और तृतीय स्वामी विवेकानंद सदन रहा। रस्साकशी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रविंद्रनाथ टैगोर, द्वितीय प्राध्यापक वर्ग, महिला वर्ग में प्रथम विवेकानंद सदन और द्वितीय अब्दुल कलाम सदन रहा।
इसके अलावा थ्री लैग रेस में पुरुष वर्ग में प्रवीण शर्मा व प्रवीण कुमार प्रथम रहे। वहीं, महिला वर्ग में प्रथम मुस्कान व ममता देवी रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। इसी तरह ''उत्कृष्ठ मार्च पास्ट'' में रविंद्रनाथ टैगोर सदन को चुना गया। इस अवसर पर डॉ. नरेश मनकोटिया सहाचार्य सहित महाविद्यालय का प्रशिक्षु वर्ग, समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।