{"_id":"680e78e80629a13a920c3cb4","slug":"chc-nagarota-suriya-got-a-doctor-people-got-relief-kangra-news-c-95-1-ssml1020-174940-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीएचसी नगरोटा सूरियां को डाॅक्टर, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीएचसी नगरोटा सूरियां को डाॅक्टर, लोगों को मिली राहत
Mon, 28 Apr 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां को नियमित डॉक्टर मिलने से मरीजों ने राहत की सांस ली है। यहां लोगों को अब छोटी-छोटी बीमारियों के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी नगरोटा सूरियां में डॉ. सिमरन ने कार्यभार संभाला है। ग्रामीणों ने डॉक्टर का खाली पड़ा दूसरा पद भी शीघ्र भरने की मांग उठाई है। क्षेत्र के ग्रामीण रामस्वरूप शर्मा, अश्वनी गुलेरिया, कथोली पंचायत प्रधान जीएस वेदी और पूर्व प्रधान संजय महाजन आदि का कहना है कि जवाली विधानसभा क्षेत्र की नगरोटा सूरियां में सीएचसी में डॉक्टरों के दोनों पद पिछले ढाई साल से खाली चले आ रहे थे। अब एक पद भरे जाने से क्षेत्र के लोगों को बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। अस्पताल में रोजाना 300 से भी अधिक ओपीडी होती है लेकिन आसपास की 10 पंचायतों की करीब 15 हजार की आबादी को छोटी से छोटी बीमारी के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है।
नगरोटा सूरियां सीएचसी को भाजपा सरकार के समय 50 बिस्तर के अस्पताल का दर्जा दिया था। डॉक्टर के दो और पद सृजित करने की अधिसूचना जारी कर दी थी लेकिन सरकार बदलते ही अधिसूचना रद्द कर दी। इससे साफ जाहिर है कि जवाली हल्के को कैबिनेट मंत्री मिलने के बाद भी कितना विकास हो रहा है।
-अर्जुन ठाकुर, पूर्व विधायक जवाली
सीएचसी नगरोटा सूरियां में डॉक्टर के रिक्त पड़े दोनों पद खाली होना ध्यान में है। एक डॉक्टर की स्थायी नियुक्ति कर दी गई है और डॉक्टर का दूसरा खाली पद भी शीघ्र भर दिया जाएगा। पूर्व भाजपा सरकार के समय तो बीएमओ का पद पांच साल तक खाली रहा, जिसे कांग्रेस की सरकार बनते ही भरा गया।
विज्ञापन
-चंद्र कुमार, कृषि एवं पशुपालन मंत्री