फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chants of devotion echoed at the Shaktipeeths... 37,500 devotees paid obeisance.

Kangra News: शक्तिपीठों में गूंजे जयकारे... 37,500 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Thu, 15 Oct 2026 07:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
Chants of devotion echoed at the Shaktipeeths... 37,500 devotees paid obeisance.
चौथे नवरात्र पर चामुंडा माता मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। -स्रोत : जागरूक
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन कांगड़ा जिले के शक्तिपीठों में सुबह से ही मां के जयकारे गूंजते रहे और दिनभर में कुल 37,500 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। माता कुष्मांडा की पूजा-अर्चना के इस पावन पर्व पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी में सबसे अधिक 25 हजार, कांगड़ा के माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में 6,500 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 6,000 भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उधर, ज्वालामुखी मंदिर में तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने 7.14 लाख रुपये का नकद चढ़ावा अर्पित किया। ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी नजर रखी जा रही है, जबकि सफाई और 24 घंटे लंगर की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कार्यालय के बाहर निशुल्क दवाओं का काउंटर भी लगाया गया है। पुजारी व न्यास सदस्य शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की विशेष पूजा कर विधि-विधान से भोग अर्पित किया गया। उधर, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में भी दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर अधिकारी राकेश चौधरी ने बताया कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिससे कतारों में लगे श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर पा रहे हैं।

चौथे नवरात्र पर चामुंडा माता मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। -स्रोत : जागरूक

चौथे नवरात्र पर चामुंडा माता मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। -स्रोत : जागरूक

चौथे नवरात्र पर चामुंडा माता मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। -स्रोत : जागरूक

चौथे नवरात्र पर चामुंडा माता मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। -स्रोत : जागरूक

चौथे नवरात्र पर चामुंडा माता मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। -स्रोत : जागरूक

चौथे नवरात्र पर चामुंडा माता मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। -स्रोत : जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed