फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chamunda market becomes brighter, traders happy

Kangra News: चामुंडा बाजार में बढ़ी रौनक, कारोबारी खुश

Thu, 28 May 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 28 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Chamunda market becomes brighter, traders happy
चामुंडा माता मंदिर में बुधवार को उमड़ी भीड़। संवाद
चामुंडा (कांगड़ा)। गर्मियों की छुट्टियां और आईपीएल मैचों का रोमांच इस बार श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कारोबारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। मां चामुंडा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या से बाजारों में रौनक लौट आई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक करीब 25 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ है।
विज्ञापन


मंदिर मार्ग पर प्रसाद, धार्मिक वस्त्र, खिलौने, खानपान और अन्य सामान बेचने वाले दुकानदारों के अनुसार बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटक दिन में मंदिर में दर्शन करने के बाद शाम को होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर मैचों का आनंद ले रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटन सीजन और तेज होगा। व्यापारियों और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर क्षेत्र में पार्किंग, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। व्यापार मंडल प्रधान चामुंडा मंदिर अमित मेहरा और खिलौना व्यापारी पुरुषोत्तम चंद का मानना है कि धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों का माहौल भी इस बार बाजारों में नई ऊर्जा लेकर आया है। इसका सीधा लाभ छोटे व्यापारियों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed