{"_id":"6a8f4cce743f7f63990600d8","slug":"chambi-bridge-to-be-opened-to-the-public-after-load-testing-kangra-news-c-95-1-kng1037-252270-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लोड टेस्टिंग के बाद जनता को समर्पित होगा चंबी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लोड टेस्टिंग के बाद जनता को समर्पित होगा चंबी पुल
Thu, 27 Aug 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
नवीन ठाकुर, वाहन चालक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। सिंहुणी से राजोल तक बन रहे फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत चंबी पुल का निर्माण पूरा हो गया है। करीब पांच महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार हुए 120 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत आई है। जनता और वाहनों के लिए खोलने से पहले पुल की लोड टेस्टिंग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से की जाएगी। इसके बाद इसे यातायात के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
सिंहुणी से राजोल तक करीब 385 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस सड़क प्रोजेक्ट की कुल निर्माण अवधि 730 दिन निर्धारित है। इस पूरी परियोजना में दो बड़े पुल शामिल थे पुहाड़ा पुल और चंबी पुल। अब दोनों ही पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों के समय तथा दूरी दोनों की बचत होगी।
-- -- -
पुल और फोरलेन बनने से सफर काफी सुगम हुआ है। शाहपुर से राजोल का सफर जो पहले आधा घंटा लेता था, अब मात्र 15 मिनट में पूरा हो जाएगा। -अनाया शर्मा, दुकानदार, रैत
विज्ञापन
नए फोरलेन और पुल से गड्ढों भरे रास्तों से मुक्ति मिलेगी और वाहनों को होने वाले नुकसान से भी बचाव होगा। लोगों को काफी राहत मिलेगी। -नवीन ठाकुर, वाहन चालक
-- -- -- -
निर्माण एजेंसी की ओर से अंतिम तकनीकी जांच और लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में रेलिंग और पेंटिंग का थोड़ा काम बचा है, जिसे पूरा करते ही पुल को तुरंत यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। -उमाकांत मीणा, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई