{"_id":"672f6fa89be921a7160be86e","slug":"challan-of-53-vehicles-for-overloading-and-violation-of-rules-kangra-news-c-95-1-kng1004-153905-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर 53 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर 53 वाहनों के चालान
Sun, 10 Nov 2024 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 10 Nov 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ फ्लाइंग ने तीन दिनाें में विशेष अभियान के तहत पांच वोल्वो बसों पर भी की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। प्रदेश में ओवरलोड चलने वाले वाहनों और नियमों को ताक पर रखकर चलने वाली वोल्वो और निजी बसों के खिलाफ कार्रवाई को विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत आरटीओ फ्लाइंग धर्मशाला भी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। विभाग ने पांच से सात नवंबर तक 53 वाहनों का चालान कर 82500 रुपये जुर्माना वसूल किया है। इसमें पांच वोल्वो बसें भी शामिल हैं जोकि नियमों को ताक पर रख कर चल रही थी।
जानकारी के अनुसार ओवरलोड चलने वाले टिप्पर, ट्रक, निजी बसें और अन्य मालवाहक वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत आरटीओ फ्लाइंग धर्मशाला के अंतर्गत कांगड़ा, चंबा, ऊना और हमीरपुर में ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत पांच नवंबर को 11 वाहनों का चालान कर 23 हजार रुपये जुर्माना, छह नवंबर को 29 चालान कर 49 हजार रुपये जुर्माना और सात नवंबर को 13 चालान कर 10,500 रुपये जुर्माना किया गया। उधर, आरटीओ फ्लाइंग धर्मशाला नरेंद्र जरियाल ने बताया कि सड़क नियमों को तोड़ने वाले छोटे और बड़े मालवाहक वाहन, यात्री वाहन और निजी बसों के खिलाफ कार्रवाई को विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसमें तीन दिनों में 53 चालान कर 82500 रुपये जुर्माना किया गया है।