{"_id":"69df7b834e7e57066c05650c","slug":"central-university-dehra-raised-awareness-about-tb-free-india-kangra-news-c-95-1-kng1045-229793-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में जगाई टीबी मुक्त भारत पर अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में जगाई टीबी मुक्त भारत पर अलख
विज्ञापन
सीूय के देहरा कैंप में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान एंड टीबी के पोस
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला/देहरा। केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में सामाजिक कार्य विभाग और अर्थशास्त्र विभाग की ओर से रेड रिबन क्लब, मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रकोष्ठ और यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज सेल के सहयोग से टीबी मुक्त भारत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने मुख्य वक्ता के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों से आए लगभग 30 प्रतिभागियों के साथ संवाद किया।
उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के महत्व और इसे सफल बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की संयोजक एवं निक्षय मित्र डॉ. शशि पूनम ने प्रतिभागियों से इस अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। आयुष्मान आरोग्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें छाती का एक्स-रे, रक्तचाप और शुगर जांच की गई। नियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर मंदीप कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नैंसी व शालिनी ने सेवाएं दीं जिससे 30 से अधिक लोग लाभान्वित हुए।
धर्मशाला से अंतरिक्ष डोगरा ने एक्स-रे सेवाएं प्रदान कीं जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया। निक्षय शपथ भी दिलाई गई। डॉ. सूद ने सीयूएचपी की ओर से किए गए नवाचारों, जैसे कैंडल लाइट जागरूकता गतिविधियां एवं देहरा दशहरा में प्रस्तुत टीबी मुक्त भारत पर आधारित नाटक की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. जैकांत और डॉ. शैलजा सहित अन्य संकाय सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता की।