फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Central team to investigate reality of TB free campaign in Kangra

Kangra News: कांगड़ा में टीबी मुक्त अभियान की हकीकत जांचेगी केंद्रीय टीम

Sun, 15 Mar 2026 05:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
Central team to investigate reality of TB free campaign in Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों का मूल्यांकन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम 17 से 20 मार्च तक जिले के दौरे पर रहेगी। यह दौरा प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने और जिले में चल रहे उन्मूलन कार्यक्रमों की प्रभावशीलता को मापने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम चार दिवसीय प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न नागरिक अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उप-केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी। टीम का मुख्य ध्यान टीबी मरीजों को दी जा रही निशुल्क दवाइयों की उपलब्धता, जांच की आधुनिक तकनीकों और फॉलोअप प्रक्रिया पर रहेगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा मरीजों की निक्षय पोषण योजना की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। केंद्रीय टीम के दौरान के मद्देनजर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को रिकॉर्ड दुरुस्त रखने और तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम के दौरान दौरे की एक खास कड़ी जिले के टीबी चैंपियन होंगे। ये वे लोग हैं जिन्होंने न केवल टीबी मात दी है, बल्कि अब वे समाज में इस बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय टीम इन चैंपियनों से सीधी बातचीत कर उनके अनुभवों को सुनेगी और यह समझेगी कि उनके माध्यम से सामुदायिक स्तर पर जागरूकता कितनी प्रभावी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा वर्करों और स्वास्थ्य कर्मियों से भी करेगी संवाद
जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने कहा कि केंद्रीय टीम 17 मार्च को कांगड़ा पहुंच जाएगी। इस दौरान टीम न केवल कमियों को चिह्नित करेगी, बल्कि अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं आशा वर्करों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ संवाद कर उनका मनोबल भी बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को समय सीमा के भीतर हासिल करना है। केंद्रीय टीम का यह दौरा हमें अपनी रणनीति को और अधिक मजबूत और सटीक बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed