हरिपुर (कांगड़ा)। चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में नवनिर्वाचित केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए गठित नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी गठन के समन्वयक डॉ. दिनेश शर्मा ने मंच का संचालन किया। तमन्ना ने अध्यक्ष, रोनित ने उपाध्यक्ष, तुषार ने सचिव और मुनीष ने संयुक्त सचिव के पद पर शपथ ली। रिया, तनीषा चौधरी, दुष्यंत ठाकुर, अंशु, ऋतिक ने कक्षा प्रतिनिधियों के तौर पर शपथ ली। शिवानी चौधरी (रेंजर), सुजल (रोवर), काजल भाटिया (एनएसएस), शगुन (खेलकूद), नैना (सांस्कृतिक गतिविधि), तमन्ना चौधरी (ईको क्लब), पायल (रेड रिबन क्लब), दीपिका (सोसायटी/क्लब) ने क्रमश: मनोनीत सदस्यों के रूप में शपथ ग्रहण की। संवाद