फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Case registered against youth who went trekking without permission

Kangra News: बिना अनुमति ट्रैकिंग को गए युवकों पर मामला दर्ज (पंजाब के लिए जरूरी)

Sat, 04 Jan 2025 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered against youth who went trekking without permission
मैक्लोडगंज। बिना अनुमति और गाइड के त्रियूंड ट्रैकिंग पर गए पंजाब के दो युवकों के खिलाफ मैक्लोडगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। युवकों की पहचान तनव (25) निवासी भट्टी वाला, जिला मोगा, पंजाब और भवन प्रीत सिंह (22) निवासी कच्चा दोंरज रोड, मोगा पंजाब के रूप में हुई है। त्रियूंड से वापस आते समय तनव के पांव में चोट लग गई थी, जिसे उपचार के लिए धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया। सर्दियों के मौसम में डीसी कांगड़ा की ओर से हाल ही में तीन हजार से अधिक ऊंचाई के क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर रोक लगा दी गई है। इसमें त्रियूंड, करेरी और हिमानी चामुंडा मंदिर को जाने वाले ट्रैकरों को पुलिस से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। वहीं, खराब मौसम अथवा मौसम विभाग शिमला की ओर से जारी चेतावनी के दौरान ली गई अनुमति भी रद्द मानी जाएगी। दोनों ही युवकों ने डीसी के आदेशों की अवहेलना की है, जिस पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि बिना अनुमति त्रियूंड ट्रैकिंग को गए दो युवकों को रेस्क्यू किया गया है। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया है। युवकों के खिलाफ मैक्लोडगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed