फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Case filed against five people for assaulting Shivansh

Kangra News: शिवांश से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज

Mon, 02 Jun 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five people for assaulting Shivansh
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते चांदमारी में 27 मई की रात मारपीट के बाद जंगल से रेस्क्यू किए शिवांश के पुलिस ने बयान लिए हैं। इसके बाद शिवांश और अन्य युवक से मारपीट मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में शिवांश ने कहा कि 27 मई की रात को वह और उसका दोस्त एक अन्य साथी का इंतजार रहे थे। इसी बीच पांच युवक मौके पर आए और कहा कि उनके वाहनों से पिछले दिनों से पेट्रोल चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। उन्होंने दोनों पर इन चोरियों के आरोप लगाए और मारपीट करना शुरू कर दिया। उसके साथ जो लड़का था, उसे युवकों ने पकड़ लिया। इस दौरान वह मौके से भागने में सफल रहा और सड़क के किनारे खाई में छलांग लगा दी, जिससे उसकी टांग में चोट आई। वह भागते हुए टीहरा लाइन के जंगल में पहुंच गया था और फिर वहीं पर पड़ा रहा। शनिवार को उसके कराहने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी थी, जिसके बाद रेस्क्यू कर उसे धर्मशाला अस्पताल लाया गया। शिवांश को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि घायल शिवांश के बयान दर्ज कर लिए हैं। मारपीट करने के पांच आरोपियों से मैक्लोडगंज पुलिस थाना में बुलाकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed