फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Careless system...save your daughter and then make her study in ruins

Kangra News: लापरवाह व्यवस्था... बेटी बचाओ फिर खंडहर में पढ़ाओ

Sat, 13 Sep 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 13 Sep 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
Careless system...save your daughter and then make her study in ruins
जवाली गर्ल्स स्कूल के भवन छत के खस्ताहाल। संवाद
रैहन (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र का एकमात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय जवाली जर्जर भवन में चल रहा है। छह माह पहले कृषि मंत्री ने एक कार्यक्रम में पुराने को गिराकर नए भवन के निर्माण के आदेश दिए थे। मगर अब तक कागजों से आगे कोई काम नहीं हुआ। खंडहरनुमा कमरों में बेटियों की पढ़ाई जारी है, मानो नई व्यवस्था यही हो- बेटी बचाओ और खंडहर में पढ़ाओ।
विज्ञापन


खस्ताहाल भवन में पढ़ाई करना 100 से अधिक छात्राओं के लिए किसी जोखिम से कम नहीं है। मंत्री के निर्देश मिलने के बावजूद शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग की सुस्ती के कारण कागजों की दौड़ जमीन पर नहीं उतर पाई। स्कूल प्रशासन ने उप निदेशक धर्मशाला को लिखित रूप से शिकायतें भेजीं।
विज्ञापन


एसएमसी कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर विभागों को सौंपा, लेकिन फाइलें अभी भी विभागों के कार्यालयों में अटकी हुई हैं। नतीजा यह है कि छात्राओं को रोज़ाना खतरनाक कमरों में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। छात्राओं और अभिभावकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुरानी बिल्डिंग को गिराकर नई बिल्डिंग का निर्माण शुरू किया जाए, ताकि बेटियों को सुरक्षित माहौल में शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की तरफ से भवन अनसेफ की कोई रिपोर्ट नहीं मिली। खस्ताहाल कमरों में पढ़ रही छात्राओं को हम अस्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट कर चुके हैं, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। यह स्थिति गंभीर सुरक्षा खतरा है। -दविंद्र सिंह, कार्यकारी प्रधानाचार्य

डिप्टी डायरेक्टर धर्मशाला ने खुद निरीक्षण कर बिल्डिंग को अनसेफ घोषित कर नई बिल्डिंग के निर्माण का अप्रूवल दे दिया था, लेकिन फाइलें अभी भी लोनिवि के पास फंसी हुई हैं। सिस्टम की सुस्ती और विभागीय लापरवाही पूरी तरह उजागर हो रही है। -हरवंत सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य

खंडहरनुमा इमारत में लड़कियों की पढ़ाई करवाना सुरक्षित नहीं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे तो हैं, लेकिन हकीकत यह है कि बेटियां रोज खतरे में पढ़ाई कर रही हैं। सरकार को बजट जारी कर तुरंत नई बिल्डिंग बनानी चाहिए। -सीमा देवी, पार्षद


लोक निर्माण विभाग की ओर से बिल्डिंग को अनसेफ घोषित कर विस्तृत रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। जैसे ही बजट का प्रावधान होगा, स्कूल की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -अंकित कुमार, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी

जवाली गर्ल्स स्कूल के भवन छत के खस्ताहाल। संवाद

जवाली गर्ल्स स्कूल के भवन छत के खस्ताहाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed