{"_id":"661be86be5d3594b3d07ba1f","slug":"car-was-set-on-fire-by-sprinkling-oil-in-paprola-kangra-news-c-95-1-ssml1021-131648-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पपरोला में कार में तेल छिड़ककर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पपरोला में कार में तेल छिड़ककर लगाई आग
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कार को आग लगाने की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पपरोला के ठारू में अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार देर रात को सड़क के किनारे पार्क ऑल्टो कार को तेल छिड़कने के बाद आग लगा दी। गाड़ी पर तेल छिड़कने और उसके बाद उसे आग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पपरोला के ठारू में जोगिंद्रनगर (डोल) निवासी रत्न चंद ठारू में कार मैकेनिक का काम करता है। शनिवार को वह अपनी कार को अपनी दुकान के समीप खड़ा कर घर चला गया था। उन्होंने कहा कि शनिवार को देर रात करीब 11 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया है। कार को आग लगाने वाले व्यक्ति ने मास्क पहना हुआ है। पुलिस ठारू में अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फ़ुटेज को भी खंगाल रही है। इसमें शातिर का पता लगाया जा रहा है। पपरोला में इस तरह का यह पहला मामला है, जहां बेखौफ होकर कार को आग लगा दी गई हो। गौरतलब है कि पपरोला में अधिकतर कार सड़क किनारे या फिर गलियों में खड़ी रहती हैं। अब कार खड़ी करने वालों के मन में इस घटना के बाद से खौफ पैदा हो गया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही मामले के सुलझने की उम्मीद है।