फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Car ran without driver, chaos ensued, one person seriously injured

पालमपुर में बिना ड्राइवर चली कार, एक व्यक्ति गंभीर घायल

Fri, 13 May 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Car ran without driver, chaos ensued, one person seriously injured
पालमपुर के गुरूद्वारा मार्ग के पास बिना डाईवर के चली कार दुकान में घुसी - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में एक खड़ी कार के अचानक चलने से पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पालमपुर में शुक्रवार को गुरुद्वारा रोड के पास एक चालक कार खड़ी कर कहीं चला गया। कार चालक किसी काम से गया था। कुछ देर बाद यह कार अपने आप चल पड़ी। लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। लेकिन पांच लोग कार की चपेट में आ गए। इस दौरान ज्ञान चंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। जबकि, अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

कार अचानक कैसे चल पड़ी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जाता है कि यह कार दुकान से न टकराई होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed