{"_id":"67c4aae67d912591050a9559","slug":"car-overturns-on-elderly-woman-working-in-fields-dies-while-being-taken-to-hospital-kangra-news-c-399-1-sml1046-269993-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खेतों में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर पलटी कार, अस्पताल ले जाते वक्त मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खेतों में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर पलटी कार, अस्पताल ले जाते वक्त मौत
Mon, 03 Mar 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बदौली के नजदीक डोल कथोग में रविवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर पलट गई। हादसे में गंभीर घायल हालत में महिला टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार डोल कथोग के पास रविवार शाम 6:30 बजे के करीब एक तेज रफ्तार मारुति ब्रेजा कार निकली तो उसके चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से खेतों में जा गिरी। इस दौरान खेत में काम कर रही 74 वर्षीय लीला देवी पत्नी ज्ञानचंद निवासी कथोग गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद लीला देवी को प्राथमिक उपचार के लिए ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार शर्मा ने ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और कार चालक के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।