फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Car-jeep collides in Katocha da Nala, three injured

Kangra News: कटोचा दा नाला में कार-जीप में टक्कर, तीन घायल

Wed, 28 May 2025 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Car-jeep collides in Katocha da Nala, three injured
कटोचा दा नाला में कार और जीत में हुई टक्कर। स्रोत: पाठक
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत कटोचा दा नाला के पास मंगलवार शाम 4:00 बजे के करीब एक आल्टो कार और जीप की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। इसमें महिला, दो बच्चे, एक बुजुर्ग और चालक थे। जीप जयसिंहपुर से लंबागांव की ओर जा रही थी और कार लंबागांव से जयसिंहपुर की ओर जा रही थी। कटोचा दा नाला पुली के पास मोड़ पर आवारा कुत्ते सामने आ गए और उनको बचाते-बचाते दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। इससे कार चालक रवि कुमार निवासी मझौटी और उसके साथ बैठे गुरदेव सिंह निवासी हलोन सरिमोलग और गुरुदेव की बेटी दीप्ति घायल हो गई। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। लंबागांव पुलिस भी मौके पर पंहुच गई थी, लेकिन दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो जाने से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed