फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Car falls into drain near Nagni Chowk, couple injured

Kangra News: नागनी चौक के पास कार नाले में गिरी, दंपती घायल

Sun, 03 May 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 03 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Car falls into drain near Nagni Chowk, couple injured
थुरल (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत नागनी चौक के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में गिर गई। हादसे में एक बुजुर्ग दंपती घायल हो गया। कंट्रोल रूम धर्मशाला और 108 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस थाना को इस दुर्घटना के बारे में सूचना मिली थी। नागनी चौक से सुजानपुर की ओर करीब 400-500 मीटर आगे कार नाले में गिरी हुई थी। इसमें रामकृष्ण शर्मा (73) निवासी धार ब्रह्मपुरी, जगरूपनगर, जयसिंहपुर और पत्नी सुषमा शर्मा सवार थे। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल थुरल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। घायल रामकृष्ण शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दिल्ली में रहते हैं और पत्नी के साथ पालमपुर में रिश्तेदारों के पास आए थे। वापस लौटते समय नागनी पुल पार करने के बाद मोड़ पर अचानक लावारिस पशु सड़क पर आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि यह दुर्घटना अचानक हुई और इसमें किसी की लापरवाही नहीं है। नियमानुसार पुलिस कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed