फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Canopy will be installed at Kheerganga Ghat

Kangra News: खीरगंगा घाट पर लगाई जाएगी कनोपी

Thu, 22 Jan 2026 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Canopy will be installed at Kheerganga Ghat
एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैजनाथ शिव मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

मंदिर न्यास की गोशाला में गायों की संख्या बढ़ाने, उनके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडलाधिकारी बैजनाथ एवं सहायक आयुक्त बैजनाथ मंदिर संकल्प गौतम की अध्यक्षता में मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक में मंदिर ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय, विकासात्मक एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पिछले वर्ष किए गए आय–व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित कार्यों एवं योजनाओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिमाचल सरकार की अनुशंसा के अनुरूप आगामी वर्ष में खीरगंगा घाट के जीर्णोद्धार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत घाट की सीढ़ियों पर कैनोपी लगाने, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधार कार्य और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर न्यास सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ऐसे बच्चों की पहचान करेगा जो सीमित संसाधनों या आर्थिक कमजोरी के कारण हिमाचल प्रदेश सरकार की अन्य शैक्षणिक योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे पात्र बच्चों को मंदिर ट्रस्ट की ओर से उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक आर्थिक एवं अन्य सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंदिर न्यास की गोशाला में गायों की संख्या बढ़ाने, उनके रखरखाव एवं चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त आगामी शिवरात्रि महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शिवरात्रि पर मंदिर परिसर एवं बाजार क्षेत्र की आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारों के आयोजन को सुव्यवस्थित करने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।


इसके साथ ही मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, अस्थायी शौचालयों की स्थापना तथा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं धार्मिक आयोजनों को मर्यादित एवं परंपरागत स्वरूप में आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बैठक की कार्यवाही का संचालन मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर ने किया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed