फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Candlelight march in Dharamshala for victims of the Nepal tragedy.

Kangra News: नेपाल त्रासदी के पीड़ितों के लिए धर्मशाला में कैंडल मार्च

Thu, 03 Sep 2026 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 03 Sep 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
Candlelight march in Dharamshala for victims of the Nepal tragedy.
नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दाड़ी में कैंडल मार्च निकालते
सिद्धपुर (धर्मशाला)। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी के पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट करने और प्रभावितों की मदद के लिए धर्मशाला वासियों ने बुधवार को कैंडल मार्च निकाला। गुरु गोरखनाथ मंदिर दाड़ी से शुरू होकर यह मार्च शहीद दुर्गामल दल बहादुर थापा स्मारक तक पहुंचा, जिसमें स्थानीय नागरिकों और गोरखाली समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

हल्की बारिश के बीच हाथों में मोमबत्तियां थामे लोगों ने आपदा में जान गंवाने वालों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की और प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई। इस दौरान पीड़ितों की मदद के लिए पूर्व मेयर देवेंद्र सिंह जग्गी ने 51,000 रुपये, साधना नेपाली ने 21,000 रुपये और अन्य लोगों ने भी अपनी ओर से राहत राशि दान की।
विज्ञापन

कैंडल मार्च के आयोजक पार्षद अनोज बिष्ट ने कहा कि पड़ोसी देश नेपाल में आई इस भारी तबाही से हर भारतीय दुखी है और संकट की इस घड़ी में धर्मशाला के लोग प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस मौके पर पूर्व डीआईजी विनोद, पीएम बिष्ट, पलम गुरुंग और वीना थापा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed