{"_id":"66721d1cc9b7aad46d003117","slug":"camp-of-private-volvo-buses-and-taxis-near-gandhi-vatika-at-dusk-kangra-news-c-95-1-ssml1021-137830-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शाम ढलते ही गांधी वाटिका के पास निजी वोल्वो बसों और टैक्सियां का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शाम ढलते ही गांधी वाटिका के पास निजी वोल्वो बसों और टैक्सियां का डेरा
Wed, 19 Jun 2024 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। बस अड़्डा धर्मशाला से करीब 100 मीटर दूर गांधी वाटिका के पास सड़क मार्ग रोजाना शाम ढलते ही निजी वोल्वो बसों और टैक्सी ऑपरेटरों का अड्डा बन रहा है। इससे यहां सायं करीब साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक जाम लगा रहता है। इसके अलावा यह एक नया दुर्घटना संभावित क्षेत्र भी बन गया है। इस स्थान पर निर्माणाधीन स्मार्ट रोड के फुटपाथ पर टैक्सी ऑपरेटरों ने पूरी तरह से कब्जा जमाया हुआ है। राहगीर मजबूरन सड़क पर चलने को मजबूर हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को कई बार इस नए बन रहे दुर्घटना संभावित क्षेत्र के बारे में जानकारी देने के बाद भी आज तक यहां पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जो कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। गांधी वाटिका के पास रोजाना 10 से 15 के करीब निजी वोल्वो बसें सवारियों को उतारतीं और चढ़ाती हैं। रोजाना आने वाली ये लंबी और बड़ी निजी वोल्वो बसें जाम लगाती हैं। ये लंबी और बड़ी निजी वोल्वो बसें जब सड़क पर मुड़ती हैं तो कई बार वहां स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहनों की भरमार लग जाती है।
इससे पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने आने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कतें पेश आती हैं। इसके अलावा पहले से तंग सड़क पर अवैध रूप से खड़ी टैक्सियां रही-सही कसर को पूरा कर रही हैं। यहां पर लगने वाले जाम का असर कोतवाली बाजार से लेकर मैक्लोडगंज तक होता है, क्योंकि यहां लगने वाले जाम के बाद एक साथ छूटने वाली गाड़ियां जब आगे बढ़ती हैं तो वे कोतवाली बाजार और मैक्लोडगंज तक की सड़कों को जाम कर देती हैं। शहर के प्रबुद्ध लोगों ने जिला प्रशासन को यहां तक सुझाव दिया था कि निजी वोल्वो बसों में बैठने वाली इन सवारियों को बाईपास मार्ग पर ही उतारा और चढ़ाया जाए, ताकि मुख्य सड़क मार्ग पर जाम न लगे।
विज्ञापन
यातायात पुलिस को इस मामले में सख्त निर्देश दिए गए हैं। यातायात में बाधा डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
शालिनी अग्निहोत्री, एसपी, कांगड़ा