{"_id":"68715c3d83bf6daf8f04cdb4","slug":"by-making-the-youth-self-reliant-we-can-make-them-the-asset-of-the-country-dr-guleria-kangra-news-c-95-1-ssml1021-185619-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को आत्मनिर्भर बना देश की संपत्ति बना सकते हैं : डॉ. गुलेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को आत्मनिर्भर बना देश की संपत्ति बना सकते हैं : डॉ. गुलेरी
Sat, 12 Jul 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर रैली को हरी झंडी दिखाते हुए सीएमओ डा.
धर्मशाला। विश्व जनसंख्या दिवस-2025 के उपलक्ष्य में धर्मशाला में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि यदि देश की युवा आबादी को सही दिशा, शिक्षा और कौशल उपलब्ध करवाया जाए, तो यही बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए एक जनसांख्यिकीय लाभांश बन सकती है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर हम उन्हें देश की संपत्ति बना सकते हैं, न कि बोझ। डॉ. गुलेरी ने कहा कि युवाओं में शादी का सही समय, बच्चों के बीच सही अंतर के बारे जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, जिससे मां और बच्चे का बेहतर स्वास्थ्य व सशक्त समाज का उद्देश्य पूर्ण होगा।
कार्यशाला का आयोजन जिला स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा एवं मेरा युवा भारत कांगड़ा के संयुक्त तत्वावधान में किया। कार्यशाला में मेरा युवा भारत कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला, डॉ. अनुराधा शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सूद और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमित शर्मा ने किया। वहीं, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराधा शर्मा ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। इसके लिए हमें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार जैसे क्षेत्रों में सुदृढ़ निवेश करना होगा, जिससे युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दे सके। कार्यक्रम के समापन पर एक जागरूकता रैली का आयोजन भी हुआ।