फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Butter started being made for Ghrit festival in Bajreshwari temple

Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर में घृत पर्व के लिए बनने लगा मक्खन

Sat, 06 Jan 2024 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Butter started being made for Ghrit festival in Bajreshwari temple
कांगड़ा माता मंदिर में घी से तैयार हुआ मक्खन
कांगड़ा। शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक घृत पर्व के लिए पुजारियों ने घी से मक्खन बनाने का कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया। मंदिर के पुजारियों ने रीति-रिवाज के साथ देसी घी को मक्खन बनाने के लिए मंथना शुरू कर दिया है। मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने बताया पुजारियों द्वारा घी से मक्खन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



मंदिर में देसी घी दान में देने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। करीब ढाई क्विंटल घी पहुंच चुका है। मक्खन बनाने का कार्य 13 जनवरी तक चलेगा और मकर संक्रांति को इस मक्खन को माता की पावन पिंडी पर चढ़ाया जाएगा। पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि बज्रेश्वरी देवी मंदिर में घृत पर्व का आयोजन कई शताब्दियों से होता आ रहा है और इस ऐतिहासिक परंपरा में श्रद्धालुओं की भागीदारी हर वर्ष बढ़ती जा रही है। इस बार भी भारी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पर्व को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed