{"_id":"69f7a90cb3301577a807e2ab","slug":"bus-overturns-on-road-instead-of-ditch-passengers-saved-by-luck-kangra-news-c-95-1-kng1004-232994-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खाई की जगह सड़क पर पलटी बस, किस्मत ने बचा लिए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खाई की जगह सड़क पर पलटी बस, किस्मत ने बचा लिए यात्री
Mon, 04 May 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 04 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायलों को अस्पताल में इलाज करते हुए डाक्टर और कीर्म।जाग
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी एनएच पर रविवार को न्याजपुर के पास जो मंजर दिखा, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। लेकिन 28 सवारियों के लिए रविवार का दिन किसी चमत्कार से कम नहीं था। मोड़ काटते ही बस अनियंत्रित तो हुई, लेकिन काल बनकर सामने खड़ी गहरी खाई में गिरने के बजाय विपरीत दिशा में सड़क पर ही पलट गई।
यात्रियों की किस्मत ही थी कि चालक के बेसुध होकर बाहर गिरते ही बस खाई की तरफ नहीं लुढ़की, अन्यथा जानमाल की भारी क्षति तय थी। हादसे के वक्त शनिवार मंदिर न्याजपुर के समीप जोरदार धमाका हुआ, जिसे सुनकर स्थानीय लोग सहम गए। पूर्व पार्षद अश्वनी डफ्फा सहित अन्य ग्रामीण पलक झपकते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।
बस के पलटते ही अंदर चीख-पुकार मची थी, जिसे देख ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। बिना किसी देरी के यात्रियों को बस की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की इसी तत्परता के कारण घायलों को समय रहते नूरपुर अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे नुकसान को कम करने में मदद मिली।
विज्ञापन
चालक विहीन होकर लुढ़की बस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोड़ पर चालक मनजीत सिंह को जैसे ही दर्द उठा, वह सीधे चालक द्वार (खिड़की) से बाहर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बस पूरी तरह चालक विहीन हो गई थी। बिना नियंत्रण के बस सड़क पर घिसटती हुई पलटी। अस्पताल में उपचाराधीन यात्रियों ने नम आंखों से बताया कि वे अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वे सुरक्षित हैं। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने शेष घायलों को 24 घंटे की चिकित्सा निगरानी में रखा है।