{"_id":"618e8c009abce73a8d6f959c","slug":"bus-accident-near-avahi-nag-mor-two-people-injured-kangra-news-sml3900352137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवाही नाग मोड़ के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाही नाग मोड़ के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल
विज्ञापन
आवाही नाग मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : Kangra
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बैजनाथ-जोगिंद्रनगर रोड पर आवाही नाग मोड़ के समीप गुजरात के अहमदाबाद नगर की एक पर्यटक बस शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हुए हैं।
इनमें से चिराग कुमार को मामूली चोट आई हैं, जबकि जयेश पटेल का बायां बाजू फ्रेक्चर हो गया है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य को अंजाम दिया।
बस के चालक कांजी भाई ने बताया कि सुबह आवाही नाग मोड पर पहुंचने पर बस की ब्रेक नहीं लग रही थी और बस अचानक सड़क के किनारे पैराफिट से टकराने के बाद पेड़ से टकराकर रुक गई। दुर्घटना के समय बस में 56 लोग सवार थे और बस मनाली से धर्मशाला की तरफ जा रही थी। बस पेड़ से न टकराकर नीचे की तरफ गहरी खाई की तरफ जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, उस स्थान पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के प्रतिनिधियों ने बोर्ड स्थापित किया है और इस बोर्ड पर पूर्व में हुई दुर्घटनाओं का ब्योरा लिखा हुआ है। विभाग ने बोर्ड की स्थापना तो कर दी है, लेकिन बोर्ड के समीप ही गहरी खाई की तरफ पैरापिट लगाना भूल गया है। इस मार्ग पर बरसों पुराने सीमेंट के छोटे पैरापिट लगे हुए हैं। इस स्थान पर पूर्व में भी अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन विभाग इस तरह किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों से इस मार्ग पर पैरापिट लगाने का आग्रह किया है।